फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर, मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर समेत 59 लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर नवतनवा एक्सप्रेस से आये यात्री कोरोना जांच से बचने को बगैर मास्क के प्लेटफार्म स? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शुक्रवार को जिले में मेडिकल कॉलेज की एक डॉक्टर, मानधाता एसबीआई के मैनेजर समेत 59 लोग कोरोना संक्रमित मिले। अधिकांश मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है। उधर, शुक्रवार को 45 मरीज स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में तैनात डॉक्टर ज्योत्सना जांच में कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। वहीं, एसबीआई मानधाता के मैनेजर पंकज सिंह भी संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा कोटिया गांव में बुजुर्ग समेत दो लोग, मीरनपुर कंधई में तीन, सहोदरपुर में एक बालिका और शहर के मीराभवन में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं, मनगढ़ स्थित कृपालु अस्पताल में हुई जांच में कुंडा के अलग-अलग गांवों के 23 लोग संक्रमित मिले हैं। एक मरीज रायबरेली का रहने वाला है। जिले में कुल 59 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि शुक्रवार को 45 लोग स्वस्थ हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें