फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 400 वाहन अनफिट, प्रधानाचार्यों को थमाया गया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की टीम ने मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। जिले में करीब 1400 पंजीकृत स्कूली वाहनों में से लगभग 400 वाहन अनफिट पाए गए हैं।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत अब तक 70 से अधिक वाहनों का चालान किया जा चुका है। परिवहन विभाग की टीम अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ लगातार चेकिंग कर रही है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को वाहनों का फिटनेस कराने के लिए नोटिस भेजे हैं।
विज्ञापन

पहले भी ऐसे वाहनों के खिलाफ दो माह तक अभियान चलाया गया था। इस दौरान विद्यालयों में जाकर प्रपत्र अपलोड और विशेष कैंप भी लगाए गए थे।
इसके बावजूद 200 से अधिक स्कूली वाहनों का फिटनेस अभी तक नहीं हुआ है। एआरटीओ प्रशासन आशुतोष शुक्ल के नेतृत्व में प्रवर्तन दल यह कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें