फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज पॉवर ट्रांसमिशन में लगेगा 40 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालालगंज स्थित 132 केवीए विद्युत पॉवर ट्रांसमिशन में 40 एमवीए एक और नया ट्रांसफार्मर स्थापित होगा। साढ़े चार करोड़ की लागत से पॉवर ट्रांसमिशन की क्षमता वृद्धि का कार्य होगा। इससे ओवरलोड की समस्या से निजात मिल जाएगी। ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को बारिश के दिनों में ब्रेकडाउन, पैनल व फीडर फुंकने की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जुलाई के प्रथम सप्ताह में कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण पारेषण खंड लालगंज में 132 केवीए पॉवर ट्रांसमिशन की क्षमता से 80 एमवीए की है। ट्रांसमिशन में 40-40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। इससे डिवीजन के रायपुर तिंयाई, रानीगंज अजगरा, धारूपुर, सांगीपुर प्रथम व द्वितीय, लालगंज तहसील, नौढ़िया, लालगंज ग्रामीण सहित आठ उपकेंद्र जुड़े हैं। लालगंज पॉवर ट्रांसमिशन पर बढ़ रहे लोड का संतुलन बनाने के लिए सांगीपुर में 320 केवीए पॉवर ट्रांसमिशन का कार्य लंबे समय से लटका पड़ा है।
इधर ,लालगंज पॉवर ट्रांसमिशन पर लोड अधिक होने से गर्मी के दिनों में ब्रेकडाउन और फीडर फुंकने की समस्याएं तेज हो जाती हैं। इससे लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ता है। बारिश के दिनों में ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। ब्रेकडाउन व फीडर फुंकने से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा जाती है, मगर इस बार बारिश में ग्रामीणों को बिजली संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

बिजली विभाग अब लालगंज पॉवर ट्रांसमिशन में एक और 40 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने जा रहा है। ऐसे में ट्रांसमिशन की क्षमता से बढ़कर 120 एमवीए हो जाएगी। इसके लिए 4.50 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है। जून माह के अंतिम चरण में कार्य शुरू हो जाएगा। भुपियामऊ पॉवर ट्रांसमिशन के अधिशाषी अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि 40 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद ओवरलोड की समस्या समाप्त हो जाएगी।
नवंबर तक पूरा होगा सांगीपुर पॉवर ट्रांसमिशन का कार्य
सांगीपुर में 320 केवीए के पॉवर ट्रांसमिशन का कार्य धीमी गति से चल रहा है। अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है। जबकि इसके निर्माण के बाद न सिर्फ लालगंज डिवीजन बल्कि कुंडा डिवीजन की बिजली व्यवस्था में अमूलचूल सुधार होगा। अधिशाषी अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि नवंबर तक सांगीपुर पॉवर ट्रांसमिशन का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें