फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में कोरोना संक्रमित मिले 36 लोग

विज्ञापन
मेडिकल कालेज सर्जिकल वार्ड में मरीजों के साथ लगी तीमारदारों की भीड़ न मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग। ? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिले में दो दिन के भीतर 36 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर भी शामिल हैं। ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 177 हो गई है। इनमें से 144 लोग होम आइसोलेशन में हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को मिलाकर कुल 22 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तैनात 27 वर्षीय एक डॉक्टर की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। वहीं शहर के अजीत नगर की महिला, डेरवा की महिला, लालगोपालगंज का युवक, मानिकपुर में रहने वाले एक ही परिवार के दो सदस्य समेत 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बृहस्पतिवार को सरौली गांव के एक ही परिवार के दो सदस्य, भुवालपुर की एक महिला समेत 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है। उधर, दो दिनों के भीतर 22 लोगों स्वस्थ्य हुए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली है। कोरोना के चपेट में आए सीएमओ आफिस के सभी कर्मचारी स्वस्थ्य हो चुके हैं। सभी फिर से ड्यूटी पर लौट आए हैं।
विज्ञापन

जिले में 20560 लोगों को लगाया गया टीका
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले के 20560 लोगों को बृहस्पतिवार को टीका लगाया गया। 921 किशोरों का टीकाकरण किया गया। 628 बुजुर्गों को बूस्टर डोज दी गई। सहायक प्रतिरक्षा अधिकारी महेश सिंह ने बताया कि 19 वर्ष से ऊपर के 19011 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें