फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 35 मिमी हुई बारिश, बादलों ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार की रात हुई बारिश से राहत मिल गई। 35 मिमी हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शनिवार को दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रहने से रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से मौसम में उमस बना हुआ था। घरों और दुकानों में लोग एसी, पंखा और कूलर की शरण लिए हुए थे। बारिश न होने के कारण गर्मी से लोग व्याकुल हो रहे थे। बीच-बीच में होनी वाली हल्की बारिश से राहत के आसार नहीं दिख रहे थे। वहीं, शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे के बाद बिजली की गरज के साथ तेज बारिश हुई।
करीब तीन घंटे लगातार हुई बारिश से मौसम में नमी आ गई। हालांकि बारिश के कारण शहर के पल्टन बाजार, जोगापुर, देवकली, करनपुर सहित दूसरे मोहल्लों में थोड़ा बहुत जलभराव की समस्या होने से परेशानी हुई। शनिवार की सुबह से ही बादल डेरा डाले रहे। बादलों की आवाजाही के कारण रुक-रूककर बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि दोपहर करीब तीन बजे के हवा चलने के बाद बारिश पूरी तरह से रुक गई।
विज्ञापन

बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ मध्यम व तेज वर्षा की संभावना बनी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें