फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छात्राओं को मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को ध्यान में रखते हुए नई पहल की है। बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीएम श्री विद्यालयों के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियम को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए करीब 39 लाख रुपये धनराशि जारी की जाएगी। तीन माह चलने वाले प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं को शोहदों और असमाजिक तत्वों से अपनी रक्षा करने के लिए शारीरिक और मानसिक रुप से सक्षम बनाना है। अवकाश के अलावा प्रतिदिन बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए व्यायाम शिक्षक और अनुदेशकों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
अनुदेशक और व्यायाम शिक्षकों को तीन-तीन हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। बैनर पोस्टर के लिए एक हजार रुपये अतिरिक्त धनराशि मुहैया कराई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान जूडो, ताइक्वांडो, कराटे, नानचाक, कुंगफू, मार्शल आर्ट तकनीकों के साथ ग्रैपलिंग, ज्वाइंट लॉक, स्ट्रगल होल्ड और चोक जैसी व्यावहारिक विधियां सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन

बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया बालिकाओं को प्रशिक्षित करने के लिए तैयारी चल रही है। जल्द ही अनुदेशक और व्यायाम शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें