फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 30 किमी बिछेगी मेन लाइन, बेहतर होगी बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मेनलाइन में ब्रेकडाउन की दिक्कत से बिजली कटौती का सामना कर रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। 11 हजार केवी में मेनलाइन को विस्तार दिया जाएगा। जिले के चारों बिजली वितरण खंडों में 30 किमी की नई लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए 3.42 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। सितंबर से कार्य शुरू होगा और व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी। इसके बाद लोगों को निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन


जिले में सदर, कुंडा, लालगंज व रानीगंज वितरण केंद्र से 5.96 लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। इनसे जुड़े 65 उपकेंद्रों के जरिये बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर में 24 घंटे और गांव में 18 घंटे बिजली का रोस्टर है लेकिन गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति में मुश्किल होती है।
कई बार ब्रेकडाउन की समस्या होती है। 11 हजार केवी की लाइन में यह दिक्कत अधिक होती है। गर्मी में खपत बढ़ने पर इन लाइनों पर लोड बढ़ जाता है।
इससे निजात दिलाने के लिए जनवरी में बिजली विभाग की टीम ने सर्वे कर 30 किमी की नई मेनलाइन बिछाने का प्रस्ताव भेजा था। इस पर शासन की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन


रानीगंज विद्युत वितरण खंड में आठ किमी, सदर में 12 किमी 11 हजार केवी की मेनलाइन तैयार की जाएगी। इसके अलावा कुंडा छह किमी व लालगंज वितरण खंड में चार किमी नई मेन लाइन को तैयार करने की योजना है। यह लाइन उन पुरानी लाइनों को सपोर्ट करेंगी, जिन पर लोड अधिक है। इससे करीब 45 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

वर्जन:-

मेनलाइन के लिए शासन ने बजट स्वीकृत किया है। सितंबर से लाइनों का कार्य शुरू होगा। करीब 30 किमी मेनलाइन बनाई जाएगी। इससे लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। - छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें