फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों का उपचार करने वाले 27 स्वास्थ्यकर्मी हुए होम क्वारंटीन 

Thu, 04 Jun 2020 11:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में भर्ती कोरोना मरीजों के इलाज में लगे 27 चिकित्सक व पैरामडिकल स्टाफ होम क्वारंटीन पर चले गए हैं। सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन


लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित ट्रामा सेंटर में बने कोविड लेवल वन अस्पताल में जिले के अलग-अलग इलाकों के दस कोरोना पीड़ित मरीजों को भर्ती किया गया था। अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. धर्मेंद्र शुक्ला, डॉ. अखिलेश पटेल, डॉ. राजाराम, डॉ. रोहित गौतम, डॉ. प्रवीण कामेश, डॉ. अरविंद सरोज, देव कुमार दुबे, महेंद्र पाल समेत कुल 27 स्वास्थ्यकर्मी बीते पंद्रह दिनों से यहां भर्ती कोरोना मरीजों की देखरेख में जुटे थे।

बुधवार को कोरोना पीड़ित सभी मरीज ठीक होने के बाद घर चले गए। इसके बाद अधीक्षक समेत सभी 27 स्वास्थ्यकर्मी होम क्वारंटाइन पर चले गए। कोरोना मरीजों की देखभाल कर रहे टीम के सदस्यों ने बताया कि घर परिवार से दूर रहकर ड्यूटी के दौरान किसी के मां-बाप ने हिम्मत दी तो किसी के बच्चों ने सतर्कता के साथ कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कोरोना मरीजों के ठीक होने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों के चेहरे पर राहत दिखाई दी। कोरोना मरीजों का उपचार करने वाले चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चौदह दिन होम क्वारंटीन होना पड़ता था, लेकिन अब नई गाइडलाइन के हिसाब से सभी को सिर्फ दो दिन ही क्वारंटीन रहना होगा। उधर, होम क्वारंटीन हुए सत्ताइस स्वास्थ्य कर्मियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शासन की नई गाइडलाइन के हिसाब से दो दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद सभी पुन: ड्यिूटी ज्वाइन करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें