फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एनसीसी अफसर बन आइसक्रीम कंपनी के मालिक के खाते से उड़ाए 22 हजार

Thu, 06 Apr 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी का अफसर बनकर साइबर अपराधी ने आइसक्रीम कारोबारी के खाते से 22 हजार रुपये उड़ा दिए। इस बात का एहसास होने पर वह हकीकत का पता करने एनसीसी कार्यालय पहुंचा। उसकी बात सुनकर कर्नल ने लोगों को आगाह करने के लिए पत्र जारी किया।
विज्ञापन

शहर के भंगवाचुंगी निवासी शिव कुमार ने आइसक्रीम की फैक्टरी लगा रखी है। गत दिनों साइबर अपराधी ने फोन कर बताया कि वह सदरबाजार स्थित एनसीसी ऑफिस से बोल रहा है। उसने खुद को एनसीसी अफसर बताया। कहा कि बेटे का जन्मदिन है, इसलिए आठ हजार रुपये की आइसक्रीम की जरूरत है। भुगतान डिफेंस सैलरी कार्ड से करना है, इसलिए अपने खाते से हमारे खाते में दस रुपये का भुगतान कर दें। ताकि वह उसे रुपये भेज सके।
दुकानदार शिवकुमार साइबर अपराधी के झांसे में आ गया। उसने दस रुपये ऑनलाइन भुगतान कर दिया। इसके बाद साइबर अपराधी ने बीस रुपये भेजकर लेनदेन कंफर्म कर लिया। कुछ देर बाद दुकानदार के खाते से 22,451 रुपये निकल गए। इसके बाद से साइबर अपराधी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन

शहर में इस बात की चर्चा है कि साइबर अपराधियों ने कई होटल संचालकों को भी ठगी का शिकार बनाया है, मगर वे शिकायत नहीं कर रहे। उक्त मामला संज्ञान में आने के बाद कर्नल एल श्रीनिवासन ने साइबर अपराधियों से लोगों को सतर्क करने के लिए पत्र जारी किया। कहा कि यदि इस तरह से कोई फोन कर सामान मंगाए तो वह पहले हकीकत का पता लगाएं। संदेह होने पर मामले की शिकायत पुलिस से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें