फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों पर कोल्ड डायरिया का अटैक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..............
विज्ञापन

बच्चों पर कोल्ड डायरिया का अटैक
उल्टी-दस्त के साथ बुखार की शिकायत, दर्जनभर बच्चों की हालत बिगड़ी, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पिछले दो दिनों में अचानक बढ़ी ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठंड का असर तेज होने के कारण बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। उन्हें उल्टी-दस्त के साथ बुखार की शिकायत है। गुरुवार को दर्जन भर बच्चों को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं 45 बच्चों का डाक्टरों ने ओपीडी में इलाज किया।
बीते दो दिनों से ठंड का असर तेज हुआ है। इससे बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को अंतू थाना क्षेत्र के आधारपुर निवासी हीरलाल के एक वर्षीय बेटे अनुज को उल्टी-दस्त होने लगी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उधर, पूरे अंती निवासी पार्थ पांडेय (13 माह) पुत्र प्रमेश्वर पांडेय, गोड़े निवासी ईशांत सिंह (3) पुत्र शिवकुमार, बेलखरी निवासी आयूष (1) पुत्र ईशान शुक्ल व ढेरहना निवासी सोहन (1) पुत्र राकेश समेत दर्जन भर बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहित शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को ठंड की चपेट में आने से 45 बीमार बच्चों का ओपीडी में इलाज किया गया।
विज्ञापन

इनसेट----------
क्या कहते हैं डॉक्टर
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहित शुक्ला का कहना है कि ठंड के दिनों में नवजात और मासूम बच्चों को लेकर कहीं सफर नहीं करना चाहिए। सुबह शाम ऊनी कपड़े पहनाएं। जरा सी भी लापरवाही उनके लिए भारी पड़ सकती है। उल्टी-दस्त होने पर तुरंत नजदीक के डाक्टर को दिखाएं। दिन में बच्चों को धूप में रखें।
विज्ञापन

इनसेट
कहां जाएं तीमारदार, अस्पताल के रैन बसेरा में लटक रहा ताला
जिला अस्पताल के रैन बसेरा में दिन तो दूर रात में भी ताला लटकता रहता है। ऐसे में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। खुले में अस्पताल का कचरा जलाकर तीमारदार ठंड से बचने का प्रयास करते दिखते हैं। इस मामले में सीएमएस योगेंद्र यति से बात करने का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें