ड्यूटी को लेकर खफा चल रहे गार्डों ने स्टेशन अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बुधवार को एसएस का घेराव किया। तीन घंटे तक गार्डों ने एसएस को उनके दफ्तर में घेरे रखा। आश्वासन पर ही माने। इस दौरान मेंस यूनियन की तरफ से एक ज्ञापन भी सौंपा गया। गार्ड परिचालन अधिकारी के उस फैसले का विरोध कर रहे हैं जिसमें छुट्टी के लिए एसएस और टीआई की सहमति लेने, मेडिकल सर्टिफिकेट देने और एसएम और टीएनसी द्वारा प्राइवेट नंबर पर फोन करने की बात कही गई है।
इसको लेकर गार्डों ने नाराजगी जताते हुए बुधवार को मजदूर और मेंस के नेताओं के साथ एसएस का उनके दफ्तर में घेराव किया। गार्ड डीके शर्मा, मेंस यूनियन के ब्रांच अध्यक्ष अशफाक अहमद, सेके्रटरी अनिल शुक्ला, मजदूर यूनियन के ब्रांच उपाध्यक्ष वीके तिवारी, मनीष पांडेय, मोहम्मद अनीश, केके त्रिपाठी, डीपी तिवारी, एसके यादव, अमरनाथ तिवारी, दद्दन, डीके शर्मा, दिग्विजय सिंह, केएम यादव आदि मौजूद रहे।