फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की खुशामद में अफसर, मैजिक-लोडर में भरकर भेजे गए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री की खुशामद में अफसर, मैजिक-लोडर में भरकर भेजे गए बच्चे
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता के समापन अवसर दिखी भारी अव्यवस्था, परेशान रहे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। संत एंथोनी इंटर कालेज में शनिवार को मंडलीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हर ओर अव्यवस्था ही अव्यवस्था थी। बीएसए समेत जिले के सभी अफसर बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल की खुशामद में जुटे। हर कोई उन्हें अपना चेहरा दिखाने के लिए परेशान था। मंत्री की खुशामद में जुटे अफसरों की लापरवाही से बच्चों को बुरा हाल रहा। वह परेशान नजर आए। हालत यह रही कि किसी ने उनकी तरफ ध्यान देने की भी जरूरत नहीं समझी।
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते रैली का समापन होने के बाद बच्चों को मैजिक लोडर में भरकर घर तक भेजा गया। दरअसल में रैली का समापन होते अंधेरा हो गया था। इससे बाहर के बच्चों के रहने की व्यवस्था तो की गई, मगर जिले को बच्चों को घर पहुंचाने के लिए जब वाहन नहीं मिले तो मैजिक लोडर में भरकर उनके घर तक भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सोमवार को परिषदीय स्कूलों में रहेगा अवकाश
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एडी बेसिक रमेश तिवारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें