फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने एजेंडे पर खरी उतरी है मोदी सरकार: मोती सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 00
विज्ञापन

अपने एजेंडे पर खरी उतरी है मोदी सरकार: मोती सिंह
गांव-गांव, पांव-पांव अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया भ्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पट्टी क्षेत्र में भाजपा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव, पांव- पांव अभियान तहत के दर्जनभर गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान घर-घर पहुंचकर लोगों को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आयोजित जनसभा में को संबोधित करते हुए मंत्री मोती सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ पहुंच रहा है। किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। भ्रष्टाचार मुक्त मोदी सरकार के विकास कार्यों की चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी है। उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना, विकलांग पेंशन योजना के साथ ही किसानों के हित को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरक ार कें कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। सरकार अपने एजेंडे पर निरंतर कार्य कर रही है। यही कारण है कि विपक्षियों के पास अब कोई एजेंडा नहीं रह गया है तो झूठे आरोपों को मढक़र जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने गगहेटी नेवरा, सरा जमुवाटी, नारायणपुर धरौली, मुफरीद, हरदोई, परसंडा, मरहा, रानीपुर, महदहा में गांव-गांव, पांव-पाव यात्रा के तहत भ्रमण किया।
फोटो 000
सरकार के कार्यों से विपक्षियों में बौखलाहट: धीरज
शिवगढ़ मंडल के गांवों में भ्रमण कर मोदी सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। गांव-गांव, पांव-पांव कमल संदेश यात्रा के तहत शनिवार को रानीगंज विधायक धीरज ओझा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवगढ़ मंडल सेक्टर के गांवों का भ्रमण किया। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

विधायक धीरज ओझा ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही भाजपा सरकार के कार्यों से विपक्षियों में बौखलाहट है। मोदी सरकार ने जाति-पाति की राजनीति करने वाली पार्टियों को मात दी है। सरकार ने भेदभाव से परे अपनी योजनाओं से सभी को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने उज्ज्वला, प्रधानमंत्री योजना, किसान हितों की योजनाओं को विस्तार से बताया। नजियापुर, दहेरकला, दहेरखुर्द, बृंदागंज सहित दर्जन भर गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, जिला सदस्यता प्रमुख गोकुल श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य लल्लन सिंह परिहार, प्रतिनिधि अजय ओझा, नीरज ओझा, विधान सभा प्रभारी ब्रम्हदेव मिश्र आदि मौजूद रहे।
फोटो 000
कड़वाहट भूल साथ रहने के लिए राजी हुए दंपति
प्रतापगढ़। शनिवार को कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयेाजन हुआ। इस दौरान अदालत में विचाराधीन दो वैवाहिक मुकदमों का निस्तारण किया गया। आपसी सुलह-समझौता करके दोनों ने साथ-साथ रहने व वैवाहिक संबंध बनाए रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के राजा बाजार ककरहवा निवासी
पूनम जायसवाल पुत्री सुरेश जायसवाल की शादी वर्ष 2011 में सुल्तानपुर जिले के महेश कुमार जायसवाल पुत्र रामशंकर के साथ हुई थी। इसी तरह नगर केतवाली बडनपुर निवासी कोमल उर्फ शिखा तिवारी पुत्री पारसनाथ मिश्र की शादी 14 मई 2017 को सुल्तानुपर जिले के तिवारीपुर निवासी अजय कुमार तिवारी पुत्र रामअक्षयवर से हुई थी। विवाह के बाद आपसी मतभेद व विवाद के कारण मुकदमा चल रहा था। शनिवार को लोक अदालत में एफटीसी जज प्रथम पवन कुमार श्रीवास्तव के प्रयास से न्यायालय में विचाराधीन दोनों वैवाहिक मुकदमों का निस्तारण हुआ। दंपति ने आपसी सुलह समझौता करते हुए साथ रहने का निर्णय लिया। इस अवसर पर मधु डोगरा न्यायिक अधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें