फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधल के नाम पर होगा न्यू कालोनी बाबागंज का पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अटल के नाम पर होगा न्यू कालोनी बाबागंज का पार्क
लगाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा, नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नगर पालिका परिषद की बहुप्रतीक्षित बोर्ड की बैठक गुरुवार को बेहद शांतिपूर्ण तरीके से 25 मिनट में ही समाप्त हो गई। इस बीच सभासदों ने अपने वार्डों की समस्याओं को सदन में रखा और एजेंडे पर चर्चा करने के साथ ही नए प्रस्ताव पारित किए। निर्णय लिया गया कि न्यू कालोनी बाबागंज का पार्क पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा। पार्क में उनकी प्रतिमा भी लगाई जाएगी।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक तय समय से पहले प्रारंभ हुई। दोपहर करीब 12.20 बजे सदन मेें चेयरमैन प्रेमलता सिंह पहुंची। उनके पहुंचने से पहले ही प्रभारी ईओ और अपर जिलाधिकारी मनोज बैठक में पहुंच चुके थे। एजेंडे पर बैठक प्रारंभ हुई। जिसमें गत कार्रवाई व आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। सदन में तीसरे एजेंडे के रूप में न्यू कालोनी बाबागंज में स्थित पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने और पार्क का नाम अटल उद्यान रखने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस बीच करनपुर के सभासद विनय सिंह ने अपने वार्ड में हैंडपंप खराब होने का मुद्दा उठाया। महुली सभासद ने नाले पर हुए अतिक्रमण को हटवाए जाने का मामला उठाया। इसके अलावा श्रीनाथ यादव समेत अन्य ने सफाई और पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाने की बात रखी। सभासदों ने कहा कि सभी वार्डों में एक समान रूप से कार्य कराए जाएं। बोर्ड की बैठक के दौरान ही 12.38 मिनट पर नाश्ता बंटने लगा और 12.45 मिनट पर सदन की बैठक समाप्त हो गई। इस मौके पर अभय कुमार, इमरान, आरती सरोज, मालती सिंह, सिद्धार्थ सिंह, श्रीनाथ यादव, प्रदीप, ज्ञानेश मिश्र, धर्मशील शुक्ला, महरुननिशा, अनिल सिंह, शीला सिंह, कर अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, आरआई लाल बहादुर, जेई एसएन सिंह, अवर अभियंता जल जेबा आगा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट------
नपा कर्मियों ने ली राहत की सांस
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हर बार हंगामा होता रहा है। सभासदों के तमाम सवालों से जनता के हित में कुछ काम हो जाता था। गुरुवार को बोर्ड की बैठक में अधिकांश सभासद मौन साधे रहे। जिसके चलते नगर पालिका के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। मीटिंग समाप्त होने के बाद कर्मचारी यह कहते नजर आए कि ऐसे ही सामंजस्य बना रहे तो ठीक है। इस बार तो सभी के लिए राहत भरी बोर्ड की बैठक रही।

ग्राम प्रधान पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
प्रतापगढ़। पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान फर्जी दस्तावेज लगाकर चुनाव लडने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाली के भुआलपुर डोमीपुर निवासी शिव प्रकाश पाल पुत्र बाबूलाल का आरोप है कि निर्वाचन कार्यालय सदर में त्रिस्तरीय पंचायत का चुनाव लडने के लिए मौजूदा प्रधान अमित कुमार पाल ने फर्जी दस्तावेज लगाया था। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली ने प्रधान अमित पाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीजेएम ने चालानी रिपोर्ट के लिए एसपी को भेजा पत्र
प्रतापगढ़। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सिंह ने 8 दिसंबर को राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत के आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा को पत्र भेजा है। जिसमें कहा है कि न्यायालय में बहुत से चालानी रिपोर्ट विचाराधीन है। अक्तूबर व नवंबर माह की चालानी रिपोर्ट सीओ सिटी के कार्यालय से नहीं भेजी जा रही है। पत्र भेजने के बाद भी अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें