फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क की हिफाजत व अमन की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बकरीद का पर्व शनिवार को जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह निर्धारित समय पर अकीदतमंद ईदगाहों और मसजिदों में पहुंचे। एक साथ सभी ने नमाज अदा कर मुल्क व कौम के हिफाजत की दुआ मांगी। नमाज बाद जानवरों की कुर्बानी दी गई। एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद भी दी गई। इस बीच कुछ नेता भी ईदगाह पहुंचे और गले मिल अकीदतमंदों को बधाई देकर भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन


बकरीद का पर्व जिले में तीन दिन तक मनाने का सिलसिला चलता है। मुस्लिम समुदाय के लोग बकरा, भेड़, भैंसा और ऊंट की कुर्बानी देते हैं। हैसियत के मुताबिक अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी के लिए लोग काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे। वैसे तो गांव के लोग अपने घरों में बकरों को पालते हैं। मान्यता है कि खुदा को ऐसे जानवरों की कुर्बानी पसंद है, जिसे लोग बहुत चाहते हों। बकरीद की नमाज अदा करने के लिए शनिवार की सुबह लोग नहा धोकर स्वच्छ कपड़ों में ईदगाहों और मसजिदों में पहुंचे। जहां एक साथ सभी ने नमाज अदा की। मसजिदों में तमाम बच्चों ने भी नमाज अदा की। ईदगाह व जामा मसजिदों के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। दुकानें भी खूब लगी हुई थीं। नमाज बाद बच्चे खरीदारी में जुट गए तो बड़े बुजुर्ग एक दूसरे से गले मिल कर बकरीद की मुबारकबाद देने लगे। यह क्रम काफी देर तक चलता रहा। कई जगह नमाज बाद मसजिदों के बाहर आए मुस्लिम भाइयों को हिन्दू भाइयों ने गले लगा कर मुबारकबाद दी। इस बीच अकीदतमंदों को उलेमा ने खुदा के हुक्म को पूरा करने का इल्म दिया। बताया कि दुनियावी जिंदगी के अलावा दीनी जिंदगी गुजार कर खुदा के हुक्म को पूरा किया जा सकता है। सभी को नमाज का पाबंद होना चाहिए। नमाज होने तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा। इस मौके पर एडीएम सोमदत्त मौर्य, एएसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

भुलियापुर ईदगाह से लेकर जामा मसजिद व दूसरी मसजिदों में नमाज के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी खासे अलर्ट रहें। तकरीर से लेकर नमाज की हर गतिविधियों को पुलिसकर्मी मोबाइल में कैद करते रहे। भुलियापुर ईदगाह में नमाज के दौरान वह बाहर निकल रहे लोगों की वीडियो क्लिप बनाई जाती है। इसके पीछे जो भी कारण रहा हो लेकिन यह पहली बार हुआ है। जिसे लेकर खासा चर्चा रही। पुलिस और प्रशासन की ओर से बकरीद की नमाज अदा कराने के लिए जबरदस्त इंतजाम किया गया था। ईदगाह समेत दूसरी मसजिदों के इर्द गिर्द पुलिस मंडराती रही। खुफिया विभाग भी नजर रखे हुए था। बकरीद का पर्व सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। भुलियापुर स्थित ईदगाह के बाहर मेला लगा था। जिसमे खिलौने व खाने पीने के सामान की खरीदारी करने के लिए बच्चे लगे रहे। चाट, कुल्फी, मिठाई, पराठा कबाब, जलेबी समेत अन्य दुकानें सजीं हुई थी। बच्चे गुब्बारे भी खरीद रहे थे। ग्रामीण अंचल में ईदगाह के बाहर मेला लगा रहा। जहां नमाज पढ़ने के बाद बच्चों से लेकर बड़े तक खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें