फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-25 से 28 तक 18-59-53

विज्ञापन
विज्ञापन
रखहा। कुएं में पट्टा जोड़ने के लिए उतरे दो युवक जहरीली गैस से बेहोश हो गए। हालत गंभीर होने पर इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के सिंगठी खालसा नौहरहुसैनपुर निवासी रमेश प्रताप (32) पुत्र देवतादीन व अच्छेलाल (35) पुत्र हीरालाल रविवार दोपहर अपने पंपिंग सेट के कुएं में पट्टा जोड़ने के लिए गए। काफी दिनों से कुंआ बंद था। इससे कुुएं में जहरीली गैस बन गई थी। कुएं में उतरते ही जहरीली गैस से रमेश की हालत खराब होने लगी। उसने शोर मचाया तो ऊपर बैठा अच्छेलाल नीचे गया। वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया। दोनों को बाहर निकाला गया। बेहोशी की हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि सूचना के बाद भी फायरब्रिगेड कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे लोगों में आक्रोश है।

सिंगठी खालसा नौहरहुसैनपुर में दो युवकों के कुएं में बेहोश होने की जानकारी उधर से गुजर रहे करमाही के विशाल सिंह को हुई। वह अपनी बाइक रोककर मदद के लिए पहुंच गया। ग्रामीणों से दोनों को बचाने के लिए रस्सी मांगी और खुद रस्सी के सहारे नीचे उतरा। वह अपने चेहरे को पूरी तरह ढक लिया था। उसने दोनों को किसी तरह बाहर निकाला। उसकी बहादुरी की लोग तारीफ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें