प्रदूषण की मार झेलते वाराणसी शहर के हालात की छाया रविवार को यहां के आसमान पर भी उभरी। दो घंटे तक सूर्य के चारों ओर गोलाई में छाई घनी धुंध देख हर कोई एकबारगी चौंक गया।
सुबह करीब साढ़े नौ बजे से सूर्य के चारों ओर धुंध के साथ इंद्रधनुषी वलय सी दिखाई देने वाली यह गोलाकार धुंध जिन लोगों ने देखी, वे आश्चर्य के साथ चिंता में पड़ गए।
मौसम विज्ञानियों का मानना है कि वातावरण में धूल और वाष्प के कारण सूर्य के चारों ओर ये गोलाकार धुंध दिखाई दिया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसे ‘हैलो’ के नाम से जाना जाता है।