कभी आम आदमी की जुबान पर रहने वाले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें अब वाराणसी में भी बढ़ती जा रही हैं।
शुक्रवार की शाम कोतवाली थाने में आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। केजरीवाल पर बिना अनुमति के नवापुरा में नुक्कड़ सभा करने का आरोप है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वाराणसी संसदीय सीट से प्रत्याशी हैं। शुक्रवार की शाम उन्होंने कोतवाली थाना क्षेत्र के नवापुरा में अपने प्रचार के लिए नुक्कड़ सभा की थी। सभा में करीब डेढ़ सौ लोग मौजूद थे।