फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से परेशान दारोगा की बेटी ने की खुदकुशी

Wed, 27 Feb 2013 10:49 AM IST
जसवंतनगर (इटावा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में महिलाओं की सुरक्षा का आलम यह है कि पुलिस वालों के घर की महिलाएं भी महफूज नहीं हैं। इटावा क्षेत्र में छेड़खानी से परेशान दारोगा की एक बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अरोपी अभी फरार हैं।   
विज्ञापन


सोनिया (काल्पनिक नाम) 10वीं की छात्रा थी। सोमवार सुबह सात बजे वह यादव नगर से लधुपुरा ट्यूशन पड़ने जा रही थी। केलागमा देवी मंदिर के पास पड़ोस के दो युवकों ने अपने तीन साथियों के साथ उससे छेड़खानी की। बताया गया है कि उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया गया।

सोनिया के शोर मचाने पर युवक उसे मार-पीटकर भाग निकले। सोनिया ने घर लौट कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर गुमसुम रहने के बाद वह अपने कमरे में गई और जहर खा लिया। परिजनों ने उसे तत्काल सैफई पीजीआई में भर्ती कराया। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर जसवंतनगर थाने में आरोपी रिंकू, छोटू, मोहित यादव, अनुज और रवि के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास आदि का मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष राममूर्ति यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें