फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण पर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Fri, 06 Dec 2013 09:49 PM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीने बाद आरक्षण का जिन्न फिर से बाहर निकल आया। आरक्षण समर्थक शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन


अबीर गुलाल उड़ाते, ढोल नगाड़े के बीच जश्न मनाते समर्थक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर बढ़ने लगे। मांग उठाई कि जब तक छत्तीसगढ़ की तरह त्रिस्तरीय फार्मूला लागू नहीं होता, पीसीएस रिजल्ट न घोषित किया जाए। इसी मांग को लेकर छात्र आयोग चौराहे तक पहुंच गए। पुलिस ने छात्रों को रोका तो हाथापाई होने लगी।

समर्थकों को बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में दर्जन भर छात्रों को चोटें आई हैं। लाठीचार्ज से नाराज छात्रों ने पुलिस पर पत्थर फेंके।
विज्ञापन


आयोग पर गहमागहमी सुबह से ही शुरू हो गई थी। पुलिस को भनक मिली कि आरक्षण समर्थक जश्न मनाने के लिए आयोग की ओर बढ़ रहे हैं तो घेराबंदी शुरू कर दी गई।

पुलिस लाइन के पास दिनेश यादव के नेतृत्व में निकले छात्रों को तो रोक दिया गया लेकिन हिंदू हॉस्टल की तरफ से आया जुलूस आयोग चौराहे तक पहुंच गया। आरएएफ और भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सिटी शैलेश यादव ने छात्रों को समझाया कि केवल प्रतिनिधि मंडल को आयोग तक भेजें लेकिन छात्र इसके लिए तैयार नहीं हुए।

ढोल नगाड़े बजा रहे समर्थक पीछे हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने आयोग चौराहे और पुलिस लाइन के सामने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में प्रदीप गुप्ता, मनोज यादव, दिनेश यादव, चंद्रजीत यादव, अब्दुल आफे, आदर्श चौधरी समेत दर्जन भर को चोट आई। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। लाठीचार्ज के बाद छात्रों से पुलिस लाइन पर ही ज्ञापन लिया गया। पुलिस ने आधा दर्जन समर्थकों को हिरासत में भी लिया लेकिन उन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

सुरक्षा कड़ी की गई
बवाल के बाद आयोग की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आयोग के आसपास आरएएफ के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। आयोग के अध्यक्ष के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अखिलेश मुर्दाबाद, अनिल जिंदाबाद
आयोग की ओर बढ़ रहे छात्रों में प्रदेश सरकार के खिलाफ काफी गुस्सा रहा। त्रिस्तरीय आरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार के रवैये से खफा छात्रों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर भड़ास निकाली। छात्रों ने अखिलेश के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए तो आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव के प्रति उनके मन में पूरी सहानुभूति रही। अखिलेश को कोसने वाले छात्र आयोग के अध्यक्ष के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

सहम गए शहरी
आयोग चौराहे पर एक बार फिर से संघर्ष के हालात बनते देख लोग सहम गए। लोगों को सूचना मिली तो उन्होंने जीटी रोड को ही छोड़ दिया। पुलिस ने भी लोगों को हाथी पार्क और धोबीघाट चौराहे पर रोक दिया। मेयोहाल चौराहे स्थित बिजली विभाग के दफ्तर के बाहर भी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


नौ को होगा विरोध
आरक्षण समर्थकों पर लाठीचार्ज का विरोध शुरू हो गया है। समर्थकों ने नौ दिसंबर को जुटने का ऐलान किया है। सामाजिक न्याय मोर्चा के अजीत यादव, सुरेंद्र चौधरी, मनोज यादव, मुकुंद मौर्य ने लाठीचार्ज की निंदा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें