फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक मंगल दल खेल मैदान के बहुरेंगे दिन, विधायक ने मांगे अभिलेख

विज्ञापन
17 मई के अंक पर प्रकाशित खबर। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
कलीनगर। गांव माधोटांडा में स्थित युवक मंगल दल खेल मैदान के दिन बहुरने की उम्मीद जागी है। युवाओं की समस्याओं और मांग के बाद विधायक बाबूराम पासवान ने ग्राम पंचायत स्तर से खेल मैदान से संबंधित अभिलेख मांगे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के माधोटांडा में स्टेडियम को मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन

माधोटांडा गांव में वर्षों पूर्व युवाओं के शारीरिक विकास और मनोरंजन के लिए चार एकड़ जमीन को युवक मंगल दल खेल मैदान के नाम दर्ज किया गया था। अतीत पर नजर डाले तो माधोटांडा समेत आसपास के युवाओं के खेलने से मैदान पर रौनक रहती थी। साल में दो बड़े टूर्नामेंट भी कराए जाते थे। कुछ समय बाद क्षेत्र पंचायत स्तर से मैदान को समतल करने के साथ मुख्य द्वार और पुल का निर्माण भी कराया गया, लेकिन बाद में देखरेख के अभाव में मैदान जर्जर होने लगा। अतिक्रमण करने के साथ गंदगी भी फैलने लगी। नतीजतन बदहाली हावी होने से युवा मैदान से दूर होने लगे। वर्तमान में मैदान पर बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है।
इधर युवाओं की मांग को देखते हुए पूर्व में खबर को प्रकाशित किया गया था। इसके बाद विधायक बाबूराम पासवान गंभीर हुए। मैदान से संबंधित पत्राचार मांगे गए। पंचायत सदस्य ने मैदान से संबंधित अभिलेख विधायक को सौंपे हैं। इससे मैदान के जीर्णोद्धार की आस जागी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें