फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम हुआ सुहावना दिन में कई स्थानों पर हुई बूंदाबांदी, दिन में धूप खिली पर गर्मी से रही राहत

विज्ञापन
गर्मी से निजात दिलाने को राहगीरों को जल सेवा देते स्काउट गाइड्स। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। सोमवार को झमाझम बारिश के बाद मंगलवार को भी सुबह कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। उसके बाद मौसम साफ हो गया। दिन में धूप भी खिली मगर गर्मी से काफी राहत रही। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि बुधवार तक हल्के बादल आ सकते हैं, लेकिन बाद 27 मई तक मौसम साफ रहेगा। उसके बाद 28 और 29 मई को मौसम फिर करवट ले सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को तेज आंधी और उसके बाद हुई बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया। रात में भी कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। मंगलवार सुबह आठ बजे तक बादल पूरी तरह से छंट गए, हालांकि जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। बारिश होने से भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। पारा भी नीचे आया। पिछले पांच दिनों की तुलना करें तो उच्चतम पारा 10 डिग्री तक नीचे आ गया। बीस मई को उच्चतम तापमान 41 डिग्री तो मंगलवार को 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पारा भी पांच डिग्री तक नीचे आया। बीस मई को न्यूनतम पारा 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था जो मंगलवार को 22 डिग्री तक आ गया।
सोमवार के मुकाबले भी मंगलवार को उच्चतम पारा दो और न्यूनतम एक डिग्री नीचे आया। अब मौसम साफ रहेगा तो पारा तेजी से ऊपर चढ़ सकता है। भीषण गर्मी का फिर सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस ढाका के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव हुआ था। बुधवार तक हल्के बादल आ सकते हैं। उसके बाद मौसम साफ रहेगा। उन्होंने बताया कि उसके बाद 28 और 29 मई को बादल फिर आ सकते हैं। बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें