पीलीभीत। शहर से सटे गांव बरहा में एक युवक का शव शनिवार देेर रात पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। इसी सूचना युवक के परिजनों को पुलिस ने दे दी है।
थाना खुटार शाहजहांपुर के गांव गोलूवाला निवासी 28 वर्षीय प्रेमपाल सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी स्थित अपनी सुसराल में साली राधा की शादी में शामिल होने 19 नवंबर आया था। कॉलोनी निवासी जगदीश प्रसाद सुसर है। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 20 नवंबर की रात में प्रेमपाल ने अपनी पत्नी से रात में ही घर लौटने की बात कही। इसी बात से दोनों के बीच कहासुनी हो गई। परिजनों ने बताया के प्रेमपाल शराब के नशे में था और पत्नी से रात में ही लौटने की बात कह रहा था। रात में पत्नी ने जाने से मना कर दिया। इससे कभी हंगामा भी हुआ था। शिकायत पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत करा दिया था। इसी दौरान रात में किसी समय प्रेमपाल ने घर के सामने लगे यूकेलिप्टस के पेड़ में फंदा बनाकर लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई। सुनगढ़ी प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी सूचना पर पहुंचे और पेड़ पर लटके शव को सीढ़ी के सहारे उतरवाया। पुलिस ने मृतक के ससुर की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।