फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहर में कूद गया युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव पट्टी कंजानाथ निवासी रामप्रसाद राजपूत नहर में कूद गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के नहर में छलांग लगाते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक की तलाश शुरू कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि रामप्रसाद राजपूत शराब पीने का आदी था। घटना के समय भी उसने शराब का सेवन किया हुआ था। हालांकि, उसने नहर में छलांग क्यों लगाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ सदर नताशा गोयल ने कहा कि युवक की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें