फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे पर कार रोक युवक से मारपीट, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर गेट पुलिस चौकी के पास शुक्रवार देर शाम हुई घटना, कार कब्जे में लेने का विरोध करने पर हुआ विवाद
विज्ञापन


पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में पूरनपुर गेट पुलिस चौकी के निकट शुक्रवार देर शाम कार सवार एक युवक को हाईवे पर रोककर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मारपीट के आरोपित युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में मामला फाइनेंस पर खरीदी गई कार की बकाया किस्तों को लेकर था।

शाहजहांपुर शहर निवासी एक युवक अपनी कार से लखनऊ से नानकमत्ता की ओर जा रहा था। उसकी कार फाइनेंस पर खरीदी गई थी और उस पर कुछ किस्तें बकाया थीं। बताया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी वाहन को ट्रैक कर रहे थे। शुक्रवार देर शाम पूरनपुर गेट पुलिस चौकी के पास हाईवे पर उन्होंने कार रुकवा ली। आरोप है कि कर्मचारियों ने कार अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। युवक ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। हाईवे पर अचानक हुए विवाद के चलते काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राहगीरों ने बीच-बचाव का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से मारपीट करने के आरोपी कुछ युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और दोनों पक्षों से पूछताछ की। घटना के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि विवाद फाइनेंस पर खरीदी गई कार की बकाया किस्तों को लेकर हुआ था।
विज्ञापन

सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें