फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महोत्सव के समापन पर विजेताओं को किया पुरस्कृत

Tue, 09 Dec 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर में चौसरा वाली रेलवे क्रॉसिंग के पास चल रहा दो दिनी बीसलपुर महोत्सव सोमवार को समाप्त हो गया है। समापन समारोह में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


अंतिम दिन हुई नृत्य प्रतियोगिता में सौ प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में उज्ज्वल और सीनियर ग्रुप में सानिया प्रथम रहीं। जूनियर ग्रुप में आदेश प्रथम और निशा द्वितीय रहीं। सीनियर में पीलीभीत के आकाश प्रथम रहे। समूह नृत्य प्रतियोगिता में मनर सिंह समूह प्रथम और देवासी गणेशा समूह द्वितीय रहा। कार्यक्रम में दिनेश सक्सेना ने जादू के करतब दिखाए। मुकुल मौर्य ने चुटकुले सुनाए। फैशन वीक में मुकुल प्रथम, अंशुल द्वितीय और श्रुति तृतीय रहीं। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान प्रकाश जोशी ने किया। कार्यक्रम के आयोजक सत्य प्रकाश बिट्टू ने अतिथियों का आभार जताया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक विवेक वर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। निर्णायक मंडल में अमित तिवारी और अविरल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें