फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी 15 टीमें

Tue, 09 Dec 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में करीब 15 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 20 दिसंबर के बीच होगा।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से विधानसभावार विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। सदर, बीसलपुर, पूरनपुर और बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के अलग अलग खेल कराए गए। विजेता और उप विजेता टीमों को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि विधानसभा वार हुई खेल प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस तरह करीब 15 टीमों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता की तारीख जल्द ही तय कर ली जाएंगी। यह प्रतियोगिता 15 से 20 दिसंबर के बीच संभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें