फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 150 मीटर दौड़ में संजीव, चक्का फेंक में प्रियांशु ने मारी बाजी

Mon, 01 Dec 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव गोवल के उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई दिव्यांग बच्चों की  क्रीड़ा प्रतियोगिता
विज्ञापन
बीसलपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय गोवल पतिपुरा में सोमवार को दिव्यांग बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 150 मीटर दौड़ में संजीव कुमार और चक्का फेंक में प्रियांशु ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग की कुर्सी दौड़ में संजीव प्रथम और आशिक हुसैन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में हबीबा को पहला और आराध्या को दूसरा स्थान मिला। उच्च प्राथमिक स्तर में शोभित प्रथम, अजय कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 150 मीटर दौड़ में संजीव प्रथम और आशिक अली को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में कंचन प्रथम और अनामिका द्वितीय रहीं। चक्का फेंक में प्रियांशु प्रथम, विवेक द्वितीय, अरुण तृतीय रहे। गोला फेंक में विवेक प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और सोनू तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा की देखरेख में हुई। संचालन ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी मोइन अहमद खान ने किया। निर्णायक मंडल में दिनेश कुमार और संध्या रानी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें