फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती को प्रेमजाल में फंसाया... कराया धर्म परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नाम बदलकर युवक ने दूसरे समुदाय की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह किया। आरोप है कि इसके बाद प्रतिबंधित पशु का मांस खिलाने का दबाव बनाया। अन्य यातनाएं भी दीं। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई। तीन दिन पूर्व पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। इसके बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मार्च 2016 में एक युवक ने पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। कुछ समय बाद शादी का झांसा देकर मौलवी को बुलाया और निकाह करने की बात कही। इस पर उसे सच्चाई पता चली।
आरोप है कि धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया गया। विरोध करने पर बिना शादी किए मार देने की धमकी दी गई। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर नाम भी बदल दिया गया। आरोपी की मां ने उसको बुरका पहनकर रहने और नमाज पढ़ने का दबाव बनाया। वर्ष 2018 में उसने एक पुत्र और वर्ष 2020 में एक पुत्री को जन्म दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ दरिंदगी करता था। आरोप लगाया कि आरोपी के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
30 जून 2025 को वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें