फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गला दबाकर विवाहिता की हत्या की कोशिश, भाई को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। दहेज न मिलने से नाखुश ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बरेली जिले के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के जाजूनगर निवासी गुलनाज ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी सात अप्रैल 2021 को मोहल्ले के ही कदीम अली से साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति के अलावा जेठ इशरत, अकरम दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष की मांग पर उसने आठ जून 2025 को मायके वालों से एक अलमारी मंगवाई। इसके बाद आरोपी कार की मांग करने लगे। आरोप है कि 26 जून को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और रस्सी से गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। किसी तरह बचकर उसने अपने भाई को बताया।
विज्ञापन

इसपर मौके पर पहुंचे भाई के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें