फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चंद दिन ही चल सका आरोग्य मंदिरों में योग वेलनेस सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में नगरीय व ग्रामीण आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग वेलनेस सेंटर के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने की स्वास्थ्य विभाग की मुहिम अब धीमी हो गई है। शुरुआत में तो सीएमओ ने स्वयं आरोग्य मंदिरों में पहुंचकर लोगों के साथ योग किया। नियमित योग से लाभ की जानकारी दी। जागरूकता व प्रचार-प्रसार के अभाव में आरोग्य मंदिरों पर लगने वाला योग शिविर बंद हो गया है।
विज्ञापन

बीते दो माह पहले मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने शहर के नखासा आरोग्य मंदिर से सुबह के समय योग शिविर की शुरुआत की थी। विभाग के अन्य चिकित्सक व अधिकारियों ने खुद मौजूद रहकर अभियान को गति देने की कोशिश की। समय बीतने के साथ यह पहल धीमी पड़ गई।
शुरुआती दिनों में आरोग्य मंदिर नखासा, सराय खां, शिवनगर सहित अन्य में आसपास मोहल्लों के लोग व प्रशिक्षक सहित 40 संख्या हो जाती थी, लेकिन जब संख्या कम होने लगी तो प्रशिक्षक ने भी पहुंचना बंद कर दिया। अब स्थिति यह है कि सामान्य दिनों की तरह आरोग्य मंदिर सिर्फ परामर्श के लिए खुलता है। यहां योग नही होता। हालांकि विभागीय स्तर पर भी निगरानी और फॉलोअप की कमी सामने आई है। मुख्य चिकित्साधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि योग शिविर में जागरूकता की कमी के कारण लोग नहीं आए। अब फिर से प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें