फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बेसिक स्कूलों में मनाया जाएगा योग सप्ताह, अपलोड करने होंगे फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर परिषदीय स्कूलों में एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। 15 जून से शुरू होने वाले इस सप्ताह में बच्चों को योग के साथ ही अन्य गतिविधियां भी कराई जाएंगी। फोटो को कवच एप और वेबसाइट पर भी अपलोड करना होगा। इसको लेकर बीएसए की ओर से आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि 21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के अलावा अन्य गतिविधियां कराई जाएंगी। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के अंतर्गत 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा।
इसमें सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के अलावा अन्य गतिविधियों का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए, इसके लिए समस्त प्राथमिक, उच्च माध्यमिक व माध्यमिक विद्यालयों में योगाभ्यास कार्यक्रम कराए जाएं। आयोजन के फोटो को आयुष कवच एप और वेबसाइट पर भी अपलोड करना होगा। साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम में भी शिक्षक और विद्यार्थी शामिल होंगे। इसको लेकर रूपरेखा तैयार कर अमल कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें