पूरनपुर। मोटर फुंकने से नगर के लाइनपार के पांच वार्डों की पेयजल आपूर्ति तीन दिन से ठप है। पूरनपुर देहात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी लाइनपार वाटर वर्क्स से ही पानी की आपूर्ति की जाती है। आपूर्ति बुधवार सुबह बाधित हुई थी।
शुक्रवार को तीसरे दिन भी इसे सुचारू नहीं किया जा सका। उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ईओ एजाज अहमद ने बताया कि मोटर को ठीक कराने के लिए बरेली से मैकेनिक को बुलाया गया है। मोटर ठीक कराकर शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। संवाद