फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गांधी स्टेडियम में होगा योगाभ्यास

Fri, 20 Jun 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के गांधी स्टेडियम में योग दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को स्टेडियम की व्यवस्थाओं को परखा। वहीं योग दिवस को लेकर परिषदीय स्कूलों में रोजाना योगाभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने गांधी स्टेडियम के अलावा चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्यालय का निरीक्षण किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए डीएम ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मानसून के दृष्टिगत आयोजन स्थल पर की जा रही तैयारियों को देखा और जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ राजेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें