फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मझोला महोत्सव के दंगल में पहलवानों ने दिखाए ऐसे दांव-पेच, कुश्ती देख दंग रह गए दर्शक

Tue, 22 Oct 2024 06:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

मझोला महोत्सव के तीसरे दिन दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें जम्मू कश्मीर, झांसी समेत कई पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए।
विज्ञापन
दंगल में कुश्ती करते पहलवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के मझोला में मझोला महोत्सव चल रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार दोपहर बाद दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें जम्मू कश्मीर, झांसी समेत कई पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। दंगल में डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरह मुकाबले हुए। पहलवानों की कुश्ती देख दर्शकों में जबर्दस्त रोमांच दिखा। 

विज्ञापन

 
दंगल की शुरुआत में जम्मू कश्मीर के फैजल गनी और झांसी के नागालैंड के बीच कुश्ती हुई, जिसमें फैजल गनी ने नागालैंड को पटखनी दी। कुश्ती में फैजल गनी की फुर्ती देख वहां मौजूद दर्शक दंग रह गए। फैजल गनी ने धोबीपाट मारकर नागालैंड को धूल चटा दी। 

दूसरा मुकाबला अयोध्या हनुमान गढ़ी के पहलवान बाबा नगेंद्र दास और अंबाला के पहलवान राजेश के बीच हुआ। जिसमें काफी देर तक चले दांव पेच के बाद बाबा नगेंद्र दास ने जीत दर्ज की। शाम तक कई अन्य पहलवानों में भी कुश्ती हुई। पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें