पूरनपुर। सिख धर्म के एक 10 सदस्यीय दल ने गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान के करतारपुर पहुंचकर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन कर में मत्था टेका। प्रधानमंत्री की पहल पर करतारपुर जाने का मौका मिलने पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्य खासे खुश है। प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह और सुल्तानपुर जिले के जगजीत सिंह शामिल थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले करतारपुर कॉरिडोर करतारपुर साहिब जाने को कुछ दिन पहले रास्ता खोला गया था। गुरुद्वारा साहिब गुरुनानक देव के जीवन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थान है। हर शेख अपने जीवन में एक बार करतारपुर साहिब जाना चाहता है। गुरुद्वारा साहिब के दर्शन पर गर्व हुआ है। प्रधानमंत्री ने कॉरिडोर को खुलवाने का काम किया ताकि सिख संगत गुरु नानक देव जी के पावन स्थान पर पहुंच कर दर्शन कर सके। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह पाकिस्तान बॉर्डर पहुंचने पर दल को वार्डर पार कराया गया। इसके बाद वार्डर से करीब सात किलोमीटर दूरी पर धार्मिक स्थल कर दल के सदस्य शाम को वापस भारत लौटे। 10 सदस्यीय दल में उत्तर प्रदेश से उनके अलावा सुल्तानपुर के जगजीत सिंह शामिल थे।