फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 11 से 18 जुलाई तक विश्व जनसंख्या दिवस अभियान, परिवार नियोजन पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। इस वर्ष भी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही, 11 जुलाई से 18 जुलाई तक जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विश्व जनसंख्या दिवस अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष का नारा है जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल। अभियान का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा देना और इसके लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी पंत ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को अभियान के सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए हैं। अभियान से पहले, ब्लॉक प्रबंधन इकाई के अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की गई। इसमें सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दंपतियों को परिवार नियोजन के विभिन्न विकल्पों पर काउंसिलिंग करने का आदेश दिया गया।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नोडल परिवार नियोजन) डॉ. छत्रपाल सिंह ने परिवार नियोजन की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने सामुदायिक चिकित्सालयों में परिवार नियोजन से संबंधित स्टॉल लगाने और उपायों पर परामर्श व निशुल्क वितरण करने को कहा। जनपदीय परिवार नियोजन एवं लॉजिस्टिक प्रबंधक अमित शर्मा ने ग्रामीण स्तर पर आशा, एएनएम और सीएचओ को परिवार नियोजन से जुड़ी कुरीतियों को दूर करने के लिए बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवार नियोजन के उपायों को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानेेंद्र सिंह ने एक पत्र जारी कर जिला विद्यालय निरीक्षक को इंटरमीडिएट और डिग्री कॉलेजों में परिवार नियोजन विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, रैलियों और अन्य जागरूकता गतिविधियों के आयोजन का निर्देश दिया। अभियान से पहले, आशा कार्यकर्ता क्षेत्र का भ्रमण कर परिवार नियोजन सेवा प्राप्त करने के इच्छुक दंपतियों को चिह्नित करेंगी। अभियान के दौरान इन दंपतियों को निशुल्क सेवाएं प्रदान की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें