फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक तरीके से करें काम : एल वेंकटेश्वर लू

Sun, 30 Mar 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के बेनहर प​ब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला में मौजूद प्रमुख सचिव परिवहन ।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू रविवार को बेनहर कॉलेज में परिवहन विभाग की कर्मचारी से कर्मयोग एवं सड़क सुरक्षा विषयक कार्यशाला में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अगर हम सकारात्मक तरीके से काम करेंगे, तो विकसित भारत का निर्माण कर सकेंगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य संवाद करना है। संवाद से बहुत बड़ी समस्याओं का समाधान हो जाता है।
विज्ञापन

इससे पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री व उच्चतम न्यायालय की ओर से सड़क दुर्घटनाओं के मृतकों की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी लाने के निर्देशों के अनुपालन में जिले के चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर कार्य कराए जा रहे हैं।
वर्ष 2023 के सापेक्ष वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी आई है। एसपी अविनाश पांडेय ने जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं, रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों को सभागार में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं मुख्य मार्गों से जुडे लिंक मार्गों पर हो रही हैं।जनपद के समस्त राजमार्गों के लिंक मार्गों पर स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, कैट्स आई, रोड साइनेज सहित अन्य कार्य संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से कराएं।
कार्यक्रम में एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि आज धैर्य को सीखने की आवश्यकता है। स्कूलों में धैर्य रखने की शिक्षा दी जानी है। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या कोविड जैसी महामारी में मरने वालों से अधिक है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास कर रहे है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जाए।

शहर के बेनहर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला में मौजूद प्रमुख सचिव परिवहन ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें