फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिलाओं ने आरोपी को छुड़ाया,भागे पुलिसकर्मी

Tue, 26 Aug 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चोरी के आरोपी को पकड़ने गांव धर्मापुर पहुंची पुलिस से महिलाओं ने धक्कामुक्की कर आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस की पकड़ से छूटने के बाद आरोपी भाग गया। महिलाओं के विरोध के चलते पुलिसकर्मी बाइक को मौके पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना पर कोतवाल टीम के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन

घटना गांव धर्मापुर में मंगलवार शाम करीब सात बजे की है। गांव मुजफ्फरनगर निवासी किसान रंजीत सिंह के घर 25 जुलाई की शाम को दीवार फांदकर घुसे चोरों ने 20 तोला सोने के जेवरात और 26 हजार नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर 30 जुलाई को गांव धर्मापुर निवासी राजू और उसके साथी गांव गुलडिय़ा भूपसिंह निवासी यशपाल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।
अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। मंगलवार शाम को चोरी के आरोपी के गांव धर्मापुर में होने की जानकारी पर कोतवाली से दो दरोगा और दो कांस्टेबल ने गांव धर्मापुर पहुंचकर एक आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी के घर की महिलाओं ने पुलिस टीम का विरोध और धक्कामुक्की कर आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस पकड़ से छूटते ही आरोपी भाग गया। महिलाओं के भारी विरोध पर पुलिसकर्मी अपनी बाइकें छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर कोतवाल सतेंद्र सिंह टीम के साथ शाम करीब आठ बजे गांव धर्मापुर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि आरोपी चोर के पकड़ने पर महिलाओं ने उसे छुड़ा लिया। पुलिस टीम से कोई धक्कामुक्की नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें