फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जांच कराने आई महिला का अस्पताल में पर्स चोरी, हंगामा

विज्ञापन
पर्स चोरी के बाद कंट्राेल रूम में सीसीटीवी देखती पीड़ित महिला। संवाद
विज्ञापन
पीड़ित ने दो महिलाओं पर लगाया चोरी का आरोप, सुरक्षाकर्मियों ने सीसी कैमरे खंगाले
विज्ञापन

पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल में जांच के दौरान महिला का पर्स खो जाने को लेकर हंगामा हुआ। पीड़ित महिला ने जांच लैब के बाहर उसके पीछे कतार में लगी दो महिलाओं पर पर्स चोरी का आरोप लगाया। महिलाओं के हंगामे को देखते हुए सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए व सीसी कैमरे भी खंगाले। हालांकि पर्स चोरी की कोई घटना सीसी कैमरे में नहीं आई।
विज्ञापन


शनिवार को गजरौला क्षेत्र के बिठौरा कलां की रहने वाली शांति देवी अपनी जांच कराने जिला अस्पताल आई थीं। इस दौरान उसके साथ आशा कार्यकर्ता भी थी। महिला ने जांच लैब के बाहर अपना स्वेटर उतारा, जिस बीच उनका पर्स गुम हो गया। जब वह ब्लड सैंपल देकर बाहर आई तो महिला का पर्स स्वेटर में नहीं मिला। इधर, दो महिलाएं उस महिला के पीछे कतार में लगी थीं, जिस पर उसने पर्स चोरी का आरोप भी लगाया। एमसीएच में दोनों महिला पक्षों के बीच हंगामा शुरू हो गया। सुरक्षाकर्मी भी पहुंचे व महिलाओं के पर्स तलाशने के लिए घंटों सीसी कैमरे को भी देखा गया। हालांकि महिला का पर्स नहीं मिला। इसके बाद दोनों पक्ष वापस लौट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें