विवाहिता को किया जाता था प्रताड़ित
दहेज को लेकर पति मुकेश समेत सास, ससुर, ननद आए दिन ऊषा को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने लगे। सात अप्रैल को भी दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की मारपीट कर रुपये मंगवाने को फोन कराया था। जानकारी पर भाई ने ससुराल पहुंचकर विवाद को शांत कराया था। रविवार को गांववालों की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो घर में ऊषा का शव घर में पड़ा मिला। ससुराल वाले घर पर नहीं थे।
ऊषा के गले पर निशान होने से परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। जानकारी के बाद सीओ प्रतीक दहिया, इंस्पेक्टर अशोक पाल ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। अमरिया तहसीलदार के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पति मुकेश कुमार, ससुर रामचरण, ननद सेजल, सावन कुमारी और सास के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ प्रतिक दहिया ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं।