बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने गांव के तीन युवकों पर रंजिशन मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर निवासी रतना गंगवार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने बंटू की शादी तय करवाई थी, लेकिन लड़की पक्ष ने शादी तोड़ दी। इससे गांव के आशीष, अनीस एवं अन्नू उससे व उसके परिवार से रंजिश मानने लगे। इसी के चलते 10 जून सुबह पांच बजे उपरोक्त तीनों लोगों ने उसके दरवाजे पर आकर गालियां दीं। ऐसा करने से मना करने पर तीनों मारपीट करने लगे। जिससे पीड़िता की ममेरी सास रूपा देवी को गम्भीर चोटें आईं। भीड़ इकट्ठा होते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद