पूरनपुर। शराब बिक्री के विरोध पर गांव लाह निवासी सुनीता देवी पर जानलेवा हमला कर घायल करने की आरोपी महिला रामबेटी को गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को चालान कर दिया।
घटना छह मई को गांव लाह की है। गांव लाह निवासी राहुल ने अपने चाचा राजेश, देवेंद्र और रामबेटी पर अवैध शराब की बिक्री के विरोध पर उसकी मां सुनीता देवी पर जानलेवा हमला कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि नामजद रामबेटी को गिरफ्तार कराकर रविवार को चालान करा दिया गया। अन्य दोनों नामजद आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। संवाद