फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर बुआ और भतीजे को पीटकर किया घायल, धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर में घुसकर दंपती समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की एक अन्य घटना में रंजिशन घर में घुसकर वृद्धा और उसके पौत्र की वधू को पीट कर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव गोरा में 30 मई की है। गांव निवासी साबिल ने बताया कि उसकी बहन आसमा, बहनोई नजमुल हसन और बुआ मैमुना को पिटाई कर घायल कर दिया गया। पिटाई से उसके बहनोई और बुआ बेहोश हो गईं। शोर-शराबे पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
एसओ सेहरामऊ उत्तरी प्रकाश सिंह ने बताया कि साबिल की ओर से गांव निवासी जियाउल्ला, उसके भाई समीबेग, पिता जकरुल्ला, गांव मोहराई निवास इलियास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घर में घुसकर मारपीट की दूसरी घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव रसूलापुर में हुई। गांव निवासी अजीत सिंह ने बताया कि 29 मई को काम से लखीमपुर गए थे। घर में उसकी पत्नी शिल्पी और दादी लली देवी थे।
विज्ञापन

गांव निवासी दीपक सिंह, उसके भाई अरुण सिंह, जसवंत सिंह की पत्नी अर्चना सिंह, दीपक की पत्नी सूबी सिंह ने रंजिशन घर में घुसकर गाली-गलौज कर पत्नी और दादी की पिटाई कर घायल कर दिया। एसओ सेहरामऊ उत्तरी प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में अजीत सिंह की ओर से गांव निवासी दीपक सिंह, अरुण सिंह, अर्चना सिंह, सूबी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें