फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वन्यजीवों के लिए खतरा बनी वाहनों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक

विज्ञापन
खटीमा मार्ग पर लालपुल के पास मार्ग पर घुमता बाघ। स्रोत - वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
- मैनाकोट चौकी से लालपुल तक लगाएं जाएंगे स्पीड बैरियर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। जंगल क्षेत्र में वन्यजीव बहुल दायरे में वाहनों की तेज रफ्तार पर ब्रेक लगाने की तैयारी है। इसके लिए महोफ रेंज की मैनाकोट चौकी से लेकर लालपुल तक बैरियर लगाए जाएंगे। इस क्षेत्र में बाघ समेत वन्यजीवों की अधिक सक्रियता रहती है। डीएफओ ने योजना बनाकर निर्देश जारी किए हैं।
वैसे तो पीलीभीत टाइगर रिजर्व के हर क्षेत्र में वन्यजीवों की चहलकदमी बनी रहती है, लेकिन जंगल मार्गों पर सबसे अधिक माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर सक्रियता देखी जाती है। इसमें महोफ रेंज के अंतर्गत लालपुल से लेकर मैनाकोट चौकी क्षेत्र के दायरे को अधिक संवेदनशील माना जाता है। यहां अक्सर बाघ की चहलकदमी देखी जाती रही है।
विज्ञापन

हिरन प्रजाति के वन्यजीव भी झुंड के रूप में जंगल को पार करते हैं। इस सबके के चलते वाहनों का तेज रफ्तार से गुजरना खतरा बना हुआ है। पूर्व में डीएफओ के निर्देश पर रेंजर ने चेकिंग कर कई वाहनों के चालान भी किए, लेकिन फिर भी स्थिति में सुधार नहीं होता दिखा।
इसके बाद डीएफओ मनीष सिंह ने लालपुल से मैनाकोट चौकी तक प्वाइंट चिह्नित कर बैरियर लगाने का निर्णय किया। इसको लेकर रूपरेखा तैयार कर निर्देश भी दिए गए हैं। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि लालपुल से मैनाकोट चौकी तक वन्यजीवों की अक्सर मौजूदगी बनी रहती है। ऐसे में वाहनों की तेज गति नुकसान दायक है। इसकी रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

000
रात में बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने पर भी मंथन
वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बैरियर लगवाने के साथ ही रात के समय बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने पर भी मंथन किया जा रहा है। इसको लेकर भी डीएफओ की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में डीएम से पत्राचार के बाद आगे का निर्णय लेने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें