भाकियू की पंचायत में मौजूद कार्यकर्ता । स्रोत - भाकियू
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत विकासखंड ललौरीखेडा में मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि ललौरीखेड़ा ब्लॉक में छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हैं। जरूरी है कि इन्हें तुरंत पकड़ा जाए। जो ज्ञापन दिए गए उन्हें पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे जनता परेशान है।
तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर ने कहा कि विकास खंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। पूर्व में दिए गए ज्ञापनों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष सुखलाल गंगवार ने कहा कि जनता परेशान है। पात्र परिवारों को आवास, शौचालयों का लाभ नहीं मिल रहा है।
पंचायत में तहसील अध्यक्ष अमरिया रामगोपाल प्रजापति ,सर्वेश प्रजापति ,ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेश पासवान, बेनीराम, रामौतार, सेवाराम, रायबहादुर, देवदत्त मिश्रा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद