मगरमच्छ के हमले में घायल युवक।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। खेत पर पानी लगाने के लिए नहर पर पहुंचे युवक पर अचानक पानी से निकले मगरमच्छ ने हमला कर दिया। साथ में मौजूद युवक के चचेरे भाई ने युवक को मुश्किल बचाया।
माधोटांडा क्षेत्र के हरीपुर फुलहर निवासी विकास पुत्र मेगनाथ ने बताया कि शुक्रवार करीब एक बजे वह अपने चचेरे भाई नीरज के साथ गांव के निकट स्थित खेत पर पानी लगाने के लिए गया था। इंजन में पानी छोड़ने के लिए वह पास में नहर पर पहुंचा। इसी बीच मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ देख युवक पीछे हटा, लेकिन दांत लगने से पैर में घाव हो गया। उपचार के लिए माधोटांडा सीएचसी लाया गया। फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार ने बताया कि मगरमच्छ के हमले में घायल युवक के पैर में घाव हुए हैं। उपचार किया जा रहा है।