फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। अतिरिक्त दहेज मांगने और पति के दूसरी महिला से संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिकराना निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी छह वर्ष पूर्व माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक से की थी। मायके वालों ने अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल वालों ने उस पर अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
मना करने पर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी। उसने बताया कि दो साल से उसके पति ने एक महिला से नाजायज संबंध बना रखे हैं। जब वह इसका विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। 24 अप्रैल को ससुरालियों ने उसको एक राय होकर मारा पीटा। जान से मारने की नीयत से उसका गला भी दबाया। चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने बमुश्किल उसको बचाया। इसके बाद उसको घर से निकाल दिया गया। उसके एक पुत्र को ससुरालियों ने अपने पास रख लिया है। दूसरा पुत्र उसे सौंप दिया है। विवाहिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। जांच शुरू कर दी गई है। जांच में मामला सही पाए जाने पर ससुराल वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें