फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती बोली- अपहरण नहीं वह घूमने गई थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के एक गांव की युवती ने रविवार को सुबह थाने आकर कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह घूमने गई थी। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली के एक गांव के एक ग्रामीण ने 16 मई को पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा था कि थाना बरखेड़ा के गांव मूसेपुर मुसराह निवासी सोनू उनकी पुत्री को 15 मई को बहलाकर ले गया था। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देनी शुरू कर दी थी।
आरोपी के घरवालों ने फोन पर सोनू को पुलिस द्वारा परेशान करने की बात बताई। उसके बाद युवती ने रविवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह बालिग है। उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह घूमने गई थी और अब वापस आ गई है। सूचना मिलने पर युवती के घरवाले भी कोतवाली आ गए। पुलिस ने युवती को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



किशोरी को बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज



जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने गांव के युवक पर उसकी पुत्री को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।



ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 मई की शाम पांच बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री ललौरीखेड़ा ब्लॉक की तरफ घूमने गई थी तभी थाना सुनगढ़ी एक गांव निवासी युवक उसकी पुत्री को अपने साथ ले गया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश शुक्ला ने बताया प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें