फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी ने रुकवाई पति की दूसरी शादी, पुलिस हिरासत में दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर/पीलीभीत। सोमवार शाम दुल्हन के दरवाजे पर द्वाराचार की रस्म अदायगी के दौरान दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस लेकर पहुंच गई और वैवाहिक कार्यक्रम रुकवा दिए। पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इससे शादी की तैयारियां धरी रह गईं। हालांकि बाद में समझौता होने पर दूल्हे को छोड़ दिया गया, बरात वापस लौट गई।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में शाहजहांपुर के गांव से सोमवार शाम बरात आई थी। बरात पहुंचने पर बरातियों को नाश्ता कराने के बाद युवती के परिवार वालों ने द्वाराचार का कार्यक्रम शुरू कर दिया। दूल्हा द्वाराचार के लिए दरवाजे पर पहुंचा ही था। इसी दौरान एक महिला बीसलुपर कोतवाली पुलिस को लेकर पहुंच गई और दूल्हा की पहली पत्नी का दावा करते हुए वैवाहिक कार्यक्रम रुकवा दिए। महिला का आरोप था कि दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है। पुलिस दूल्हे को लेकर कोतवाली आ गई। इससे शादी की तैयारियां धरी रह गईं। कुछ बराती रात में ही लौट गए। दूल्हा के परिवार वाले भी पहली शादी को लेकर कुछ नहीं बता पा रहे थे। दोनों पक्ष कोतवाली में एकदूसरे पर आरोप लगा रहे थे। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया तो पुलिस ने दूल्हे को छोड़ दिया। बरात बिना दुल्हन लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें